Top Newsछत्तीसगढ़

रायगढ़ कलेक्टर गोयल ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

रायगढ़। प्रत्येक पटवारी हल्के के लिए सप्ताहवार रोस्टर तैयार कर नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लायें। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करनी है। उक्त बातें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर गोयल ने जिले के सभी राजस्व न्यायालयों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी दिखनी चाहिए। राजस्व न्यायालयों में आने वाले प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ऑनलाईन दर्ज कर समय-सीमा में उसे निराकृत करना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अभिलेख शुद्धता का कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण करें। उन्होंने भुईयां सॉफ्टवेयर में खसरों के डिजीटल हस्ताक्षर युक्त अपडेशन का कार्य 31 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में नक्शा-बटांकन के साथ ई-कोर्ट, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, डिजीटल हस्ताक्षर, आधार प्रविष्टि व अभिलेख शुद्धता के कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की।

कलेक्टर गोयल ने जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर व्यवस्था दुरूस्त रखने को लेकर भी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना सूचना तंत्र मजबूत रखने के लिए कहा जिससे किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित व लॉ एण्ड ऑर्डर को प्रभावित करने की संभावना वाले घटनाओं को विशेष रूप से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करने व वहां तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। छेडख़ानी व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए रोकथाम के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

प्रति सप्ताह धान खरीदी का भौतिक सत्यापन करें अपडेट, केन्द्रों में सुरक्षा की हो पर्याप्त व्यवस्था

कलेक्टर गोयल ने बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने प्रति सप्ताह धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर उसकी जानकारी एप में ऑनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिए। हाल के दिनों में हो रही बारिश के मद्देनजर जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल, डनेज, पानी निकासी की व्यवस्था के साथ अन्य सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ जिले में अवैध धान के आवक की रोकथाम के लिए बनाये गये चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक