प्रधान पाठक ने महिला टीचर से किया छेड़छाड़, हुई ये कार्रवाई

गरियाबंद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक स्कूल के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक पर शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार मामला छुरा के सिवनी स्कूल का है। जहां प्रधान पाठक के रूप में हीरालाल नायक पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि आरोपी हीरालाल स्कूल पर शिक्षका से छेड़ाछाड़ आरोप है। मामले में सही पाए जानें के बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि स्कूल की शिक्षिका ने आरोपी प्रधान पाठ के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू की। मामले में सही पाए जानें के बाद शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
