
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में सोमवार की शाम कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव सोहासा (अतरौड़ा) निवासी सोनू बिंद (36) सब्जी लेने घर से पैदल सुभाष नगर बाजार तरहठी गए थे। सब्जी लेकर घर लौटते समय सड़क पार करने लगे तभी कार की चपेट में आ गए।

गंभीर रूप से घायल सोनू को आस-पास के लोगों की मदद से उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह राजगीर का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके निधन से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार थाने में लाकर रखी गई है।