केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, एक की मौत

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के पीथमपुर स्थित एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई। आगजनी के बाद यहां हड़कम्प मच गया। इस घटना में जहां एक की मौत हो गई तो वहीं कई कर्मचारी झुलस भी गए हैं। घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद दमकल मौके पर पहुंची।
हासिल जानकारी के मुताबिक आग पीथमपुर के संयोग फार्मा नामक कंपनी के केमिकल प्लांट में लगी। यहां पर दवाइयां बनाई जाती हैं। जो एस सेक्टर एक थाना क्षेत्र के सेक्टर एक में स्थित है। प्लांट में आग लगने से चार कर्मचारी झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि कई घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक का नाम कमलेश पिता पुरुषोत्तम तिवारी बताया गया है। उसके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक संयोग फार्मा नामक कंपनी में आज सुबह 9 बजे अचानक धुआं उठता हुआ दिखाई। आगजनी की जानकारी मिलते ही यहां अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास की कंपनी के कर्मचारी आग बुझाने और यहां फंसे लोगों को निकालने के लिए पहुंचे। आग की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर टीम पहुंच गई। दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया।
संयोग फार्मा नामक कंपनी में रखे केमिकल के केन में विस्फोट के खतरे का अंदेशा था। जिसके चलते कोई भी अंदर जाने का जोखिम नहीं उठा रहा था। पुलिस के आने के बाद कंपनी के महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस टीम ही अंदर पहुंची। प्लांट में कार्यरत अधिकांश महिला कर्मचारी आगजनी की घटना के बाद काफी घबरा गई थीं। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। जिन्हें निजी एम्बुलेंस से महू के अस्पताल भिजवाया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक