बिहार

हाथ-पैर बांध कर बुजुर्ग की हत्या

छपरा: छपरा के मांझी में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बुधवार की दोपहर बाद खेत के बीच घने झाड़ियों से मिला है। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अशोक शाह के रूप में हुई है। अशोक शाह सोमवार से लापता थे। बुधवार को शव बरामद हुआ है। शख्स की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। शव के पास से रस्सी और अंगौछा बरामद हुआ है। हाथ पांव बांधकर धारदार हथियार से गला रेता गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार को रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गए। उसके लापता होने के बाद घर के लोगों ने अगल बगल के गांवों के अलावा अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने मंगलवार को शख्स के लापता होने की लिखित जानकारी मांझी थाना की पुलिस को भी दी। आवेदन में परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे ढूंढ निकालने में मदद की भी गुहार लगाई थी।

परिजनों ने लापता वृद्ध को ढूंढने के लिए उसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस बीच वृद्ध की हत्या की मनहूस खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। मांझी थानाध्यक्ष आशिक कुमार दास ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शक्स सोमवार से लापता था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक