कार और थ्री व्हीलर की टक्कर, कई घायल

बटाला | तेज रफ्तार कार द्वारा थ्री व्हीलर को टक्कर मारने से सवारियों के घायल होने की खबर मिली है। इस संबंध में थ्री व्हीलर चालक कुलदीप सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव दालम ने बताया कि वह अपने थ्री व्हीलर पर 5 सवारियों को लेकर कादियां चुंगी बटाला से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर रोड पर स्थित बेरिंग कॉलेज के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके थ्री व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते उसके बगल में बैठी सवारी गुलजार सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव सियालका जिला अमृतसर को काफी चोटें आईं जिसके बाद उसने गुलजार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि बाकी सवारियों को मामूली चोटें ही लगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक