राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल

पटना (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बिहार समेत 13 राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल होंगे। वह फागू चौहान का स्थान लेंगे। अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति ने राज्य के नए राज्यपाल के रूप में फागू चौहान को मेघालय भेजा है।
इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और लद्दाख के एल-जी राधा कृष्ण माथुर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए और 13 राज्यों के राज्यपाल भी बदले।
अधिसूचना के अनुसार झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे जबकि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा लद्दाख के नए एल-जी होंगे।
–आईएएनएस


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक