एक दुसरे के जिगरी यार है बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे

मुंबई |  बॉलीवुड की दोस्ती बहुत मशहूर है। लोग कई दोस्तों की मिसाल देते हैं। शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर करण जौहर और ट्विंकल खन्ना तक की दोस्ती के किस्से सुर्खियों में रहते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही कई बॉलीवुड एक्टर्स की दोस्ती की कहानी लेकर आए हैं।
शाहरुख खान और सलमान खान
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती काफी गहरी है। सलमान हर अच्छे-बुरे वक्त में शाहरुख के साथ खड़े रहे। बेटे आर्यन खान के जेल जाने के बाद भी सलमान खान सबसे पहले शाहरुख से मिलने पहुंचे थे।
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती स्कूल के दिनों से है। स्कूल के दिनों में करण ट्विंकल खन्ना को पसंद करते थे। इस बारे में ट्विंकल खन्ना भी कई बार बता चुकी हैं।
करण जौहर और फराह खान
करण जौहर और फराह खान की दोस्ती भी बचपन से है। दोनों बहुत करीब हैं। करण अपनी फिल्मों में फराह खान से कोरियोग्राफी करवाते हैं।
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं है। दोनों ‘गुंडे’ में साथ नजर आए थे। दोनों को कई पार्टियों में भी साथ देखा जाता है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।
वरुण धवन और आलिया
वरुण धवन और आलिया ने एक साथ डेब्यू किया। दोनों के स्टार किड्स होने के कारण वे एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे और दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
जान्हवी और सारा अली खान
जान्हवी और सारा अली खान की दोस्ती भी काफी मजबूत है। दोनों साथ में योगा करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ में छुट्टियां मनाने मालदीव और केदारनाथ भी जा चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान ही दोनों की दोस्ती बढ़ी।
मलायका अरोड़ा और करीना कपूर
मलायका अरोड़ा और करीना कपूर की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों अक्सर साथ में घूमते रहते हैं। इन पार्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं।
रितिक रोशन और फरहान अख्तर
ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर ने न सिर्फ फिल्म में साथ काम किया, बल्कि दोनों पुराने और पक्के दोस्त भी हैं। फरहान अख्तर की दूसरी शादी में भी ऋतिक रोशन ‘सेनोरिटा’ गाने पर डांस करते नजर आए थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक