राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कांके का दौरा किया। राज्यपाल इस विद्यालय में लगभग 2.15 घंटे रहे। इस दौरान राज्यपाल ने छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। इससे पहले छात्राओं ने पांरपारिक नृत्य और बैंड ग्रुप से उनका स्वागत किया। राज्‍यपाल ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए दिमाग में एक साथ बहुत चीजों के बारे में नहीं सोचें। किसी विषय को पढ़ रहे हैं और कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो ऐसी स्थिति में उस विषय को पढ़ना छोड़ देना चाहिए। जो आसान विषय है, उसे ही पढ़े। अगर एक विषय में अटके रहेंगे तो बाकी सिलेबस पूरा करना संभव नहीं होगा। इसलिए शिक्षकों से पूछिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त कीजिए और कठिनाइयों को हल कीजिए। कठिनाइयों से डरना नहीं चाहिए।
राज्यपाल ने दसवीं परीक्षा जैक बोर्ड से राज्य के सभी कस्तूरबा विद्यालय में टॉप करने वाली अंशु मुंडा को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। राज्यपाल विद्यालय के विज्ञान लेब, आईटीसी कमरों, डायनिंग हॉल, महावारी प्रबंधन कक्ष, रसोई, उद्यान शाखा, खेलकूद ग्राउंड, छात्रावास, जीम, विज्ञान कक्ष, स्मार्ट क्लासेस को भी देखा। इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। विज्ञान प्रदर्शनी में दर्जनों स्टोलों का बारी बारी से जानकारी लिया। 11वीं की छात्रा द्वारा प्रश्न किया गया कि हम कैसे जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे, इस पर राज्यपाल ने छात्रा को सफलता का मूल मंत्र समझाया। इससे पहले राज्यपाल बाल संसद की छात्राओं से भी बातचीत की। बच्चों और शिक्षकों से आधे घंटे तक सवाल जवाब भी राज्यपाल ने किया। विद्यालय की वार्डन अंजली गांगुली ने शिक्षकों और बाल संसद के छात्राओं से राज्यपाल का परिचय कराई। राज्यपाल ने छात्राओं से कई प्रश्न भी पूछे जिसमें विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं कैसी है और क्या-क्या सुविधाएं होनी चाहिए, सप्ताह में खाने को कितने अंडे मिलते हैं। राज्यपाल ने सभी छात्राओं के बीच स्वयं चॉकलेट का भी वितरण किया। राज्यपाल को विद्यालय परिवार द्वारा सोहराय पेंटिंग्स और शॉल देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने शिक्षकों और छात्राओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी कराया। इस दौरान कांके बीडीयो शीलवंत भट्ट, वार्डन अंजली गांगुली, शिक्षिका रेशमा परवीन, रशमी कुमारी, सरिता तिर्की, बिंदु, सुष्मिता, अंशु , प्रतिमा, सुमन, सरिता कुमारी व विनोद उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक