कोटा शहर में शुरू हुआ गरबा उत्सव: पहले दिन युवतियों ने चुनरी थीम पर गरबा का रंग जमाया।

राजस्थान : रामगंज मंडी में रविवार को मां भगवती के उपासना के पवित्र दिन शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। इसी के साथ पहले दिन शहर में डांडिया महोत्सव का आगाज हुआ। शहर में 4 जगह गरबा कार्यक्रम किया जा रहा है। बालिकाओं ने गरबा कार्यक्रम के पहले दिन गरबे में रंग जमाकर उत्साह से अलग अलग स्टेप में गरबा खेला

वही शहर के गोरधनपुरा माताजी मंदिर में मिनी मेला लगा हुआ है। जिसमे डॉलर,चकरी,मिक्की माउस बच्चे इंजॉय कर रहे है। साथ ही शहर के स्टेशन चौराहा पर पालिका द्वारा रामायण मंचन भी शुरू हो गया है। जिसके पहले दिन भगवान हरि और नारद मुनि का प्रसंग दिखाया गया।
शारदीय नवरात्रि शुरू होने के साथ साथ माताजी मंदिरों और मंडलों में विधिवत पूजन अर्चना का दौर शुरू हुआ। मंडलों ने शुभ मुहूर्त पर माताजी की स्थापना की। गोरधनपुरा बिजामन मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। जिसमे भव्य गरबा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष देवीलाल सैनी और पार्षदों ने मां बिजासन की आरती कर गरबा कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। जिसमे बालिकाओं ने पहले दिन लाल चुनरी की थीम पर गरबा की प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने गरबा को तीन चरणों में किया।