घर से आठ लाख के आभूषण की चोरी

वाराणसी। सर सुंदरलाल अस्पताल के नेफ्रोलाजी विभाग के कर्मचारी विशाल सिंह के राजातालाब थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर गांव स्थित घर में घुसे चोरों ने आठ लाख रूपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पास की यादव बस्ती के मटरू यादव के घर भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन जाग हो जाने पर लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भुक्तभोगियों ने पकड़े गये चोर को उसके हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिसवालों ने उस चोर को छोड़ दिया। इससे लोगों में रोष है।
जानकारी के अनुसार बूढ़ापुर के विशाल सिंह नेफ्रोलाजी विभाग की ओपीडी में कार्यरत हैं। रात में चोर छत से उनके मकान में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर आलमारी से आठ लाख रूपये के सोने, चांदी के आभूषण लेकर भाग निकले। भागते समय चोरों की आहट विशाल सिंह को मिली तो वह जाग गये। उन्होंने देखा कि आलमारी खुली और गहने गायब हैं। उनके शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग भी जाग गये। इसके बाद विशाल सिंह ने डायल 112 को सूचना दी। उधर, दुस्साहसी चोर पास की यादव बस्ती में मटरू यादव के मकान में दाखिल होने के लिए छत पर चढ़ गये। चोरों के आने की आहट मिलते ही मटरू के परिजन जाग गये और शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ा लिया।
इस दौरान परिजनों ने एक चोर को पकड़ लिया। इधर, मटरू के यहां चोर के पकड़े जाने की सूचना पर विशाल सिंह भी पहुंच गये। लोगों ने चोर की पिटाई कर दी। तब तक डायल 112 की पुलिस गांव में पहुंच गई। मटरू और विशाल सिंह ने चोर को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। भुक्तभोगी और गांववालों ने सोचा कि पकड़े गये चोर के जरिए चोरी का राज खुल जाएगा। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि पुलिस ने पकड़े गये चोर को छोड़ दिया। इससे लोगों में नाराजगी है और वह इसकी शिकायत आला अधिकारियों से करेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक