ड्यूनी डैम से देवहा नदी में छोड़ा गया 47 हजार क्यूसेक पानी

रोहित यादव, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

पीलीभीत। ड्यूनी डैम से देवहा नदी में 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया, जिससे नदी किनारे के गांवों में खतरा बढ़ गया है। डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जिला प्रशासन ने एलर्ट घोषित कर दिया है। एसडीएम ने अमरिया क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। खकरा नदी भी उफना गई है। गुरूवार दोपहर 12 बजे अमरिया क्षेत्र के ड्यूनी डैम से देवहा नदी में 47 हजार क्यूसेक पानी रिलीज कर दिया गया। पानी रिलीज होने के बाद देवहा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। गांवों में खेती की जमीन में देवहा नदी का पानी टकरा रहा है। जमीन का कटान शुरू हो गया है। नानक सागर डैम से ड्यूनी डैम में 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद जोशी कॉलोनी में जलभराव हो गया है।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने की सूचना पर अमरिया के एसडीएम अजीत प्रताप ने तहसीलदार अभय सिंह चौहान के साथ मझोला क्षेत्र की जोशी कॉलोनी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान लेखपाल अनुराग मिश्रा, प्रधान समीर मंडल आदि मौजूद रहे। पीलीभीत शहर के समीप प्रवाहित हो रही देवहा और खकरा नदी भी डैम के पानी से उफना गई हैं। नदी के किनारे बसी आबादी को एलर्ट कर दी गई है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर के निचले इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इलाके के समीप प्रवाहित हो रही देवहा नदी का पानी तेज गति से प्रवाहित हो रहा है। तेज गति से खेती किसानी की जमीन का कटान हो रहा है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक