फटा हुआ दूध नहीं जाने दें बेकार, कुछ ही देर में स्वीट डिश कलाकंद हो जाती है तैयार

खास तौर से इससे टेस्टी मिठाई बनाई जा सकती है। यह मिठाई कुछ ही देर में तैयार हो जाती है। यहां हम कलाकंद की बात कर रहे हैं। फटे दूध से फटाफट मुलायम और दानेदार कलाकंद बनाया जा सकता है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि यह कलाकंद आपको काफी पसंद आएगा। इसके अलावा अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं तो इसे उन्हें भी परोसा जा सकता है। वे तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।
फटा हुआ दूध – डेढ़ किलो
गाढ़ा दूध – 200 ग्राम
मिल्क पाउडर – 2 चम्मच
पिस्ता – 5 कटे हुए
केसर – 5 से 7 धागे
विधि (Recipe)
– सबसे पहले छैना को अलग करने के लिए दूध को उबाल लें। उबाल आने पर पानी और दूध अलग हो जाएंगे।
– अगर छैना उबलने के बाद भी अलग न हो तो इसमें नींबू या सिरका मिला सकते हैं। – अब इसे एक साफ सूती कपड़े में छानकर अलग कर लें।
– बासीपन दूर करने को इसे पानी से धोएं। इसके बाद छैना को अच्छी तरह से निचोड़ लें। इससे छैना का सारा पानी निकल जाएगा।
– छैना को एक बड़े कटोरे में रखें। अब इसे हाथ से या ब्लेंडर में मैश कर लें।
– इस कटोरी में 2 चम्मच मिल्क पाउडर डालें। यह स्वाद बढ़ा देता है।
– अब इसमें 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। हर सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
– पैन को गैस पर रखें। इसमें यह मिश्रण मिला लें। इसे मंद आंच पर कुछ देर पकाएं। इसमें चीनी नहीं मिलानी क्योंकि यह पहले से ही गाढ़े दूध के कारण मीठा होता है।
– इसे थोड़ी देर इतना पकाएं कि सख्त न हो।
– अब कलाकंद को किसी चिकनी प्लेट में निकाल लीजिए। इसे अच्छे से सेट कर आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– कलाकंद को पिस्ता-केसर से सजाएं और खाने का आनंद लें। इसे मेहमानों को भी परोस सकते हैं।
