शासकीय आदर्श कन्या स्कूल परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में अलग-अलग 34 स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित, पर्यावरण, एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के विजयपथ मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया गया। मॉडल तैयार करने में शिक्षकों ने विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग किया गया था।

इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक पीके रैकवार, विनीत दीक्षित एपीसी, अयोध्या प्रसाद शर्मा बीआरसी सांची, अशोक पांडे एपीसी, सूर्यप्रकाश सक्सेना, और अशोक मालवीय जन शिक्षक, थाना प्रभारी मनोज सिंह सहित शिक्षक एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभागिता करने वाले स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित होने वाले मॉडल का संभाग स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी पीके रैकवार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुरूप पहले प्रदर्शनी ब्लाक स्तर पर आयोजित की गई। जिसमें चयनित मॉडलों का जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है ।इसके उपरांत चयनित मॉडल का संभाग स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इन छात्रों को मिला पुरस्कार….
कक्षा 8 वीं के छात्र अशरफ खान शासकीय मिडिल स्कूल सत्ती गणित क्षेत्रफल मॉडल बनाया जिसे अव्वल पुरस्कार मिला।इसी तरह हारीश खान कक्षा 8 वीं शासकीय मिडिल स्कूल सत्ती सूत्र निरूपण गणित मॉडल को मिला दूसरा पुरस्कार।इसके अलावा शासकीय मिडिल स्कूल दीवानगंज की कक्षा 8वीं की छात्रा जैनब खान के मॉडल पर्यावरण बचाओ विज्ञान को प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ।इसी तरह शासकीय मिडिल स्कूल सेमरा के कक्षा 7 वीं की छात्रा ललि लोधी ने विज्ञान विषय पर स्केलेटर मॉडल को दूसरा स्थान मिला।शासकीय मिडिल स्कूल दीवानगंज की कक्षा 8 वीं की छात्रा आसरा खान के जैव मण्डल भूगोल के मॉडल को मिला प्रथम पुरस्कार।इसी स्कूल के कक्षा 7वीं के छात्र जतिन शाक्या ने ज्वालामुखी भूगोल के मॉडल को दूसरा स्थान मिला।