रात में केले का सेवन क्यों है नुकसानदायक

केले को सुपरफूड कहा जाता है। आपने कई हेल्थ एक्सपर्ट्स को यह कहते सुना होगा कि सुबह खाली पेट केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इस केले को रात के समय खाएंगे तो यह फायदेमंद होगा या नुकसानदायक? आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि केले में काफी मात्रा में कैलोरी होती है जो पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है। साथ ही इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई तरह के खनिज भी पाए जाते हैं। केले को सुपरफूड भी माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को मजबूत करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रात को केला खाने से सर्दी-खांसी बढ़ती है और गला बंद हो जाता है।
क्या है रात में केले के नुकसान का सच
दरअसल, केला पेट में बलगम के स्तर को बढ़ाता है, इसलिए इसे पेट में पचने में काफी समय लगता है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार अगर आप रात के समय केला खाते हैं तो पाचन क्रिया खराब हो सकती है। रात को केला खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। रात को केला खाने से भी मोटापा बढ़ सकता है। वहीं रात को आधा केला खाने से फायदा होता है।
रात को अच्छी नींद के लिए केला फायदेमंद होता है
अगर आप रात को केला या कोई भारी फल खाते हैं तो ऊर्जा उस हिसाब से खर्च नहीं होती। जिससे मोटापा बढ़ सकता है। वहीं रात को केला खाने से मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हम रात को केला खाएंगे तो इससे हमें अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। क्योंकि केले में डाइरोसिन होता है। डायरोसिन स्वाभाविक रूप से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। मेलाटोनिन की वजह से ही हमें नींद आती है।
