पेट्रोल पंप हड़ताल के दूसरे दिन भी 5700 पेट्रोल पंप बंद, नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल

राजस्थान। राजस्थान में गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रदेशभर के पेट्रोप पंप बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप संचालक सांकेतिक हड़ताल पर चल रहे हैं। बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार शाम 6 बजे तक प्रदेश के तमाम पेट्रोल पंप बंद रहने वाले हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने का कहना है कि ‘पहले दिन की तरह हड़ताल सुबह दस बजे शुरू हुई है। जो शाम तक चलेगी। यानी पेट्रोल पंप शाम तक बंद रहेंगे। ऐसा ही गुरुवार को भी होगा। यानी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल-डीजल और सीएनजी नहीं मिलेगी।
भाटी ने बताया कि यह हड़ताल राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से पेट्रो-डीजल और सीएनजी पर लगाए गए अधिक वैट के खिलाफ की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यभर में निजी तौर पर संचालित 5 हजार 700 से अधिक पेट्रोल पंप के इस हड़ताल में शामिल हुए हैं। बता दें कि इस हड़ताल को देखते हुए मंगलवार रात और बुधवार सुबह 10 बजे पहले तक पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। जबकि इसके बाद लोग खासे परेशान नजर आए। पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो राज्य सरकार यदि इस सांकेतिक हड़ताल के बाद भी वैट कम नहीं करती है तो 15 सितंबर से वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक