एशियाई पैरा गेम्स: मोनू घणघस ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत

हांगझोऊ। भारत के मोनू घणघस ने चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ11 स्पर्धा में गुरुवार को रजत पदक जीता। मोनू घणघस 37.87 मीटर के थ्रो के साथ पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहे, इस दौरान उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दिया। ईरान के महदी ओलाद ने 42.73 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हसन ने 37.62 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में सबसे अधिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे देश की कुल पदक संख्या 80 हो गई, जिसमें 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

भारत ने जकार्ता में पिछले संस्करण में 72 पदक (15 स्वर्ण, 24 रजत, 33 कांस्य) जीते थे जो इस हांगझोऊ खेलों से पहले सर्वश्रेष्ठ थे।

भारत फिलहाल 81 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है।

–आईएएनएस


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक