मकान की छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार

करनाल। करनाल जिले के श्यामगढ़ में कच्ची छत गिरने से परिवार के कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य दो बड़ी बहनें व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के अुनसार बुधवार रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बेटी मनीषा और राशि के साथ कमरे में सो रही थी। आज सुबह करीब छह बजे कच्चे मकान की अचानक छत का गटर टूट गया। परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए चीख-पुकार मच गई। शोर-सराबा सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पांच साल के बालक रितिक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को उपचार चल रहा है। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक