आबू धाबी में बुर्का पहन मस्जिद पहुंची ‘बबीता जी‘ हुईं Troll, इस एक्टर ने घटाया 25 किलो वजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार काफी लोकप्रिय है। लोग उनसे दिल लगा बैठे हैं और उनकी एक-एक हरकत पर नजर रखते हैं। वे जब भी मौका मिलता है उनकी तहेदिल से तारीफ करते हैं। हालांकि कोई बात नागवार गुजरने पर अपना गुस्सा भी जाहिर करते हैं। अब शो में जेठालाल का क्रश बनीं ‘बबीता जी’ का रोल अदा करने वाली मुनमुन दत्ता की एक बात उन्हें अखर गई और वे नाराज हो गए। यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल कर रहे हैं।
दरअसल मुनमुन इन दिनों UAE में हैं, जहां वो मस्जिद घूमने गईं। मुनमुन ने आबू धाबी की मस्जिद से कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके बाद से ही मुनमुन यूजर्स के निशाने पर आ गईं। कोई उनके हिंदू होने पर सवाल उठा रहा है तो कोई उन्हें बॉयकॉट कर रहा है। काला बुर्का पहने मुनमुन ने मस्जिद के हर कोने का दीदार किया। मुनमुन ने फोटो का ऐसा कैप्शन दिया, जिसे देख लगता है कि उन्हें पहले से पता था कि वे घिर सकती हैं।
मुनमुन ने लिखा, ‘इससे पहले की कोई भी बेवकूफी वाली बात सोचे या पूछे मैं बता दूं कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं। मैं दूसरे देश जा रही हूं तो वहां की संस्कृति का सम्मान करूंगी। उसी तरह मैं दूसरे धर्म के किसी भी व्यक्ति से उम्मीद करूंगी कि वह मेरे धर्म और मान्यताओं का सम्मान करे।’ इसके बावजूद फैंस ने मुनमुन को नहीं बख्शा। वे जय श्री राम के नारे लिख रहे हैं। कुछ ने तो मुनमुन को अनफॉलो कर दिया।
पारस छाबड़ा का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, शेयर की फोटो
‘बिग बॉस 13’ से चमके एक्टर पारस छाबड़ा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। वे एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब पारस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने कई किलो वजह कम कर लिया। पारस ने इंस्टाग्राम पर खुद की Then and Now की तस्वीर शेयर की है।
पहली फोटो में पारस काफी मोटे नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी में काफी फिट और एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। दोनों फोटो में वो शर्टलेस और बाथरूम में सेल्फी ले रहे हैं। पारस ने तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में बताया कि उन्होंने कितना वजन घटाया है। उन्होंने लिखा, ‘125 से 100 किलो अभी तक क्या शानदार जर्नी रही। अभी हम यहां तक पहुंचे हैं। ये ट्रांसफॉर्मेशन का आधा रास्ता है जो तय किया है। अब नेक्स्ट फेज शुरू करते हैं और भी ज्यादा एफर्ट्स के साथ।’
पारस ने स्प्लिट्सविला शो का पांचवां सीजन जीता था और बढ़ो बहू, कलीरें, विघ्नहर्ता गणेश, अघोरी जैसे कई शो में काम किया है। बिग बॉस के दौरान माहिरा और पारस में इतना अच्छा बॉन्ड देखने को मिला कि आज भी उनका खूबसूरत सा रिश्ता बना हुआ है। उनकी डेटिंग की भी खबरें काफी सुनने को मिलीं। हालांकि दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक