नहीं खाते हैं Cheese, तो इन अल्टरनेटिव को कर सकते हैं ट्राई

लाइफस्टाइल: बहुत से बच्चे और बड़े खाने में चीज को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्हें पराठे से लेकर सैंडविच तक सभी चीजों में चीज का स्वाद चाहिए। कई मायनों में चीज हमारे सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन वो कहते हैं ना ज्यादा किसी चीज का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए चीज़ का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, इसके बदले आप इन विकल्पों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे भी बच्चे हैं जो पिज्जा और सैंडविच में चीज नहीं खाते हैं, उनके लिए हम यहां कुछ विकल्प बता रहे हैं। जिसका सेवन वे कर सकते हैं या आप उनके डिश में विकल्प की तरह यूज कर सकती हैं।
काजू चीज का उपयोग करें
काजू चीज आसानी से बाजार में मिलती नहीं है, इसलिए आप घर पर ही बनाएं। इसके लिए दो कप काजू को भिगोकर पूरी रात रखें। अब इसे ब्लेंडर में डालें, साथ ही नींबू का रस, खमीर, नमक और लहसुन को डालकर पीस लें और जार में डालकर एक सप्ताह तक इस काजू चीज का मजा लें।
पेस्टो को करें चीज के विकल्प के रूप में उपयोग
पेस्टो चीज की तरह तो नहीं दिखता है लेकिन इसका क्रीमी टेस्ट और फ्लेवर खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। चीज के बजाए आप फ्लेवर के लिए पेस्टो का उपयोग करें, इसका स्वाद सैंडविच के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
चीज के बजाए हम्मस का उपयोग करें
बहुत से डिशेज में हम्मस का उपयोग किया जाता है, ताकि डिश के स्वाद को बढ़ाया जा सके। यदि आप चीज नहीं खाते हैं, तो आपको अपने डिशेज में हम्मस का स्वाद आजमाना चाहिए। यह ब्रेड और सैंडविच में बढ़िया स्प्रेड की तरह काम करती है। इसे आप पास्ता सॉस, पिज़्ज़ा स्प्रेड या टॉपिंग के रूप में आजमा सकते हैं।
जुकुनी चीज
जुकुनी चीज से भी बढ़ाएं खाने का स्वाद यदि आप चीज नहीं खाते तो ये वेजिटेबल चीज (विजिटेबल सैंडविच) आपके लिए बढ़िया विकल्प हैं। चीज के बदले अपने डिशेज में जुकुनी चीज का इस्तेमाल करें।
ताहिनी सप्रेड
ताहिनी स्प्रेडर से भी आप चीज (होममेड चीज रेसिपी) के कमी को पूरा कर सकते हैं। ये बहुत ही आसानी से आपके घर में तैयार हो सकती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक