छत ढालते समय करंट की चपेट में आने झुलसा राजगीर, जिला अस्पताल में भर्ती

बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के गजवारी गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान निर्माण में राजगीर करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गजवारी निवासी ग्रामीण का मकान चल रहा है। मंगलवार को छत की ढलान हो रही थी।
छत ढलान के लिए ऊपर मिस्त्री मंगल (45) पुत्र मंशाराम चढ़ा। वैसे ही ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से राजगीर झुलस गया। उसे डंडे से अलग कर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक आधा सिर झुलस गया है। राजगीर की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक