लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे: केशव

उत्तरप्रदेश | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत के रोम-रोम में लोकतंत्र रचा बसा है. लोकतंत्र सेनानियों से विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है. इन सेनानियों के सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी.
लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा विश्वश्वरैया सभागार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित ‘भारतीय लोकतंत्र का आपातकाल’ विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने उपरोक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों ने जो संघर्ष किया, उससे प्रेरणा मिलती है. लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने जो कदम उठाए उसे आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं.

कांग्रेस ने भी जयंती मनाईप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोक जननायक डॉ. जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
लोकनायक के विचारों का महत्व बढ़ा खन्ना
आज के समय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों की महत्ता बढ़ गई है. जात-पात, धर्म-संप्रदाय के भेदभाव को भुलाकर सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए. लोकनायक की जयंती पर जेपी वाहिनी की ओर से गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित गोष्ठी में यह विचार प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने व्यक्त किए.