सिनेमा जगत की 10 कृष्ण सुदामा जोड़ी

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो एहसास और विश्वास से जुड़ा है| हर रिश्ता हमारे जन्म के साथ हमसे जुड़ जाता है, बस दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद अपनी इच्छा से चुनते है| कहा जाता है कि एक अच्छा दोस्त वही है जो हर परिस्थति में आपके साथ हो| जिस किसी के पास सच्चा और अच्छा दोस्त होता है वो इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान होता है| ये खुशनसीबी केवल आम जन को ही नहीं फ़िल्मी जगत की हस्तियों को भी नसीब हुई है| बॉलीवुड में भी कई ऐसे दोस्त है जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है|
1. आमिर खान और सलमान खान –
आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती बहुत पुरानी है, इनकी दोस्ती फिल्म `Andaaz Apna Apna` के शुरू हुई थी जो बढ़ते समय के साथ साथ और बढ़ती चली गई| सलमान बहुत बार मीडिया में आमिर की खुलेआम तारीफ की है| ये दोनों दोस्त एक दूसरे की फिल्म का twitter पर प्रचार भी करते हैं|
2. रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर –
इन दोनों की दोस्ती तो जगजाहिर है| शायद ही कोई होगा जो इन दोनों की दोस्ती से वाकिफ नहीं होगा| रणवीर और अर्जुन को बहुत बार साथ साथ पार्टी करते देखा गया है| ये दोनों मिलकर अपने प्रशंसको का खूब मनोरंजन करते है|
3.शाहरुख़ खान और जूही चावला
– शाहरुख़ और जूही ने बहुत सी फिल्में साथ की है| जितनी इनकी फिल्में हैं, उतनी ही गहरी इनकी दोस्ती है| इन दोनों की दोस्ती तब और गहरी हो गयी जब इन्होंने मिलकर IPL टीम `Kolkata Knight Riders` खरीदी|
4. जेकलिन और सोनम कपूर –
जेकलिन और सोनम की दोस्ती किसी फिल्म से शुरू नहीं हुई थी, इन्होंने आज तक साथ काम भी नहीं किया फिर भी ये दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं| दोनों साथ शौपिंग जाती हैं, एक दूसरे से फैशन टिप्स लेती हैं| हाल ही में एक इंटरव्यू में जेकलिन ने बताया कि सोनम और मेरी दोस्ती किसी समय की मोहताज़ नहीं है |
5. करीना कपूर और अमृता अरोरा-
करीना कपूर और अमृता अरोरा की दोस्ती से सिनेमा जगत में सब वाकिफ है| इनकी दोस्ती किसी से छुपी नहीं हैं| इन दोनों की दोस्ती तब की है जब करीना ने अपना करियर शुरू किया था| दोनों साथ शौपिंग जाती हैं| अमृता करीना के हर रैंप शो का हिस्सा होती है|
6.रनबीर कपूर और अयान मुख़र्जी-
रनबीर अभिनेता है और अयान निर्देशक हैं| इन दोनों ने साथ काम किया है| इन्होने दो हिट फिल्में दी है| इनकी दोस्ती फिल्म `Wake Up Sid` से शुरू हुई है|
7. अजय देवगन और रोहित शेट्टी –
अजय अभिनेता है और रोहित निर्देशक हैं| इनकी दोस्ती तब से है जब से रोहित सिनेमा जगत का बड़ा नाम है| रोहित ने अपने करियर की शुरुआत की पहली फिल्म ज़मीन अजय के साथ बनाई थी|
8. अलिया भट्ट और वरुण धवन:
आलिया और वरुण की दोस्ती करण जोहर की फिल्म “Student of the Year` से शुरु हुई थी| इन दोनों की दोस्ती सिनेमा जगत की सबसे चर्चित दोस्ती है| इन दोनों की दोस्ती से पूरा सिनेमा जगत वाकिफ है|
9. गौरी खान और सुजेन-
गौरी खान और सुजेन की दोस्ती जगजाहिर नहीं है| इन दोनों की दोस्ती के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं| सुजेन पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और गौरी भी घर सजाने का शोक रखती हैं|
10. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन –
जॉन और अभिषेक की दोस्ती बहुत गहरी है| इन दोनों की दोस्ती फिल्म Dhoom से शुरु हुई है| इन दोनों को एक साथ मुंबई की सड़को पर बाइक चलाते देखा गया है|


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक