जल्द होगी Jio Phone 5G की भारत में एंट्री

रिलायंस ने अपनी 46वीं वार्षिक आम बैठक के संबंध में आधिकारिक जानकारी दी है। इस महीने की 28 तारीख को कंपनी की वार्षिक आम बैठक होने वाली है। वार्षिक बैठक के साथ ही रिलायंस अपने ग्राहकों के लिए नए उत्पादों और सेवाओं की घोषणा कर सकती है। इस बैठक में रिलायंस JioPhone 5G, Jio 5G प्लान, Jio Air Fibre की घोषणा कर सकता है।
रिलायंस की सालाना मीटिंग में यूजर्स को क्या मिल सकता है खास?
JioPhone 5G
माना जा रहा है कि कंपनी अपनी सालाना बैठक में JioPhone 5G लॉन्च कर सकती है। दरअसल, साल 2020 में मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि Jio और Google साझेदारी करके एक सस्ता 5G फोन लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी JioPhone 5G को स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट और एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च करेगी। .कर सकते हैं
जियो एयर फाइबर
28 अगस्त को होने वाली रिलायंस की इस मीटिंग में जियो एयर फाइबर के बारे में नई जानकारी दे सकता है। दरअसल, Jio ने पिछले साल की मीटिंग में एयर फाइबर 5G हॉटस्पॉट डिवाइस के बारे में जानकारी दी थी। हालाँकि, भारत में इस डिवाइस की कीमत और Jio से खरीद के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। इस मीटिंग में कंपनी अपने अल्ट्रा हाई स्पीड 5G हॉटस्पॉट डिवाइस को लेकर अपडेट जारी कर सकती है।
जियो 5जी प्लान
रिलायंस की इस बैठक में Jio 5G प्लान को लेकर नई घोषणा हो सकती है। रिलायंस जियो की 5G सेवा का विस्तार भारत के हर राज्य और शहर में तेजी से किया जा रहा है।
रिलायंस की योजना 2024 तक पूरे देश में 5G सेवाएं शुरू करने की है। ऐसे में कंपनी यूजर्स के लिए नए Jio 5G प्लान पेश कर सकती है। अभी तक रिलायंस यूजर्स 4जी प्लान पर 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
