
भुवनेश्वर: ओडिशा पर एक उच्च दबाव बेल्ट का प्रभाव जारी है। जिसके प्रभाव से प्रदेश में नमी युक्त हवा का प्रवेश जारी है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से ओडिशा के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

अगले दो दिनों में उच्च दबाव प्रणाली का प्रभाव तेज होने की संभावना है। तटीय ओडिशा और आसपास के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने भारी कोहरे को देखते हुए ओडिशा के कई स्थानों पर अलर्ट भी जारी किया है। राज्य में 25 जनवरी तक बारिश और घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। हालांकि, रात के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
25 जनवरी तक ओडिशा के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 26 जनवरी से राज्य के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।