अडानी ने फिर बढ़ाए सेब के दाम

शिमला। अडानी एग्रीफै्रश ने सप्ताह के अंदर दूसरी बार सेब के रेट बढ़ाए हैं। अडानी ने शनिवार को सेब के दाम में 5 रुपए प्रति किलो की बढ़ौतरी की है। दाम बढ़ाने के बाद अब कंपनी प्रीमियम क्वालिटी (80 से 100 फ ीसदी कलर) का लार्ज, मीडियम व स्माल साइज का सेब 110 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदेगी जबकि सप्ताह पहले इसका दाम 105 रुपए प्रति किलोग्राम तय किया गया था। इसी तरह एक्स्ट्रा स्माल 96 रुपए, ई.ई.एस. 86 तथा पितू व एक्स्ट्रा लार्ज सेब 71-71 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदेगा। इसी तरह दाम बढ़ाने के बाद सुप्रीम क्वालिटी (60 से 60 फीसदी कलर) के सेब क्रमश: 91, 81, 71, 51 तथा एक्स्ट्रा लार्ज के दाम 61 रुपए प्रति किलो तय किए गए हैं।
इसी तरह 60 फीसदी से कम कलर वाले सभी साइज के सेब 40 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदे जाएंगे। वहीं कंपनी ने अंडर साइज सेब के दाम में 3 रुपए की कटौती की है। अब अंडर साइज सेब 22 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदे जाएंगे, जबकि सप्ताह पहले इसके दाम 25 रुपए प्रति किलोग्राम तय किए गए थे। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोहड़ू, रामपुर व सैंज प्रोक्योरमैंट सैंटर में अब नई दरों पर सेब की खरीद की जाएगी। सेब के दामों में बढ़ौतरी होने से आपदा के इस दौर में बागवानों को लाभ होगा। कंपनी इस बार नो रिजैक्शन पॉलिसी पर काम कर रही है। यानि उचित मानकों पर खरा न उतरने वाले सेब को भी स्वीकार किया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक