नए भारत के विकास की यात्रा हुई आरंभ

चंडीगढ़। भारत के विकास और समृद्ध विरासत में अतुलनीय योगदान देने वाले आदिवासी व जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का एक नया विजन देश के समक्ष रखा। प्रधानमंत्री ने झारखण्ड राज्य के खूंटी जिले से विकसित भारत संकल्प यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही जनजातीय गौरव दिवस पर आज एक इतिहास बन गया, क्योंकि देश की आजादी के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू में पधारने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में देशभर में सभी राज्यों में लगभग 200 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां खूंटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से 26 जनवरी तक देशभर के सभी जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के ऐसे वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति, जो किसी कारणवश सरकार की योजनाओं का लभ प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं। उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ प्रदान करना है। हरियाणा में भी इस यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाई जाएगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े नागरिकों को लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की शपथ दिलवाई। सभी ने शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि हम सभी भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक