पमरे मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में ‘राजभाषा पखवाडा – 2023’’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 17.10.2023 को अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे, श्री रवि शंकर सक्सेना की अध्यक्षता एवं मुख्य आतिथ्य में दूसरे चरण का ‘‘राजभाषा पखवाडा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह ’’ में वर्ष भर हिंदी का सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले 64 रेलकर्मियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। श्री रवि शंकर सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेल में राजभाषा हिंदी की प्रगति संतोषजनक है।  उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने प्रेरणा और प्रोत्साहन की नीति को अपनाया है।

जिसके अंतर्गत राजभाषा हिंदी का सराहनीय प्रयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी तथा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी महेश कुमार ने कहा कि मुख्य राजभाषा अधिकारी स्वयं राजभाषा हिंदी में कार्य करते हैं साथ ही दूसरों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी के कारण राजभाषा हिंदी में कार्य करना अब बहुत आसान हो गया है। अतः आप सभी नवीन तकनीकी का उपयोग कर अपना दैनिक सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में ही करें। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया। वरिष्ठ अनुवादक ने अध्यक्ष महोदय एवं उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक