
नई दिल्ली: भाजपा के बाद अब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का भी पता बदलने वाला है। कांग्रेस जनवरी के दूसरे सप्ताह में अपने नए हेडक्वॉर्टर में शिफ्ट होने वाली है। इस नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी का दफ्तर नई दिल्ली के 24, अकबर रोड पर स्थित है।

कांग्रेस का नया छह मंजिला आलीशान कार्यालय 9, कोटला रोड पर स्थित है। कांग्रेस कार्यालय वर्तमान में 24 अकबर रोड पर स्थित है, जो पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस के उत्थान और पतन का गवाह रहा है। कांग्रेस को जनवरी 1978 में 24 अकबर रोड पर अपना नया कार्यालय मिला था। 24 अकबर रोड 10 जनपथ से जुड़ा है, जो कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास है। यह लुटियंस दिल्ली में एक टाइप VII बंगला है।
We, the people of India need to Save Democracy.
Passing important legislations by suspending Opposition MPs is not Democracy. It is the worst kind of authoritarianism.
Our future generations will not forgive us, if we do not raise our voices against this dictatorship, NOW ! pic.twitter.com/hGglS4GR90
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 21, 2023