केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग

अबोहर: दो दिन ही पूर्व आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक अरुण नारंग की लोकप्रियता से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुरीद होने लगे हैं। इसी के चलते गत दिवस आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नहरी विश्राम घर में अरुण नारंग के सम्मान में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि वह अरुण नारंग के नेतृत्व में शहर के विकास व पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भावना से कार्य करेंगे।
बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय संगठन सचिव व पंजाब एग्रो के चैयरमैन स. शमिंदर सिंह खिंडा, फिरोजपुर लोकसभा के इंचार्ज जगदेव सिंह बाम, विधानसभा हलका अबोहर कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह मोहरेवाला, जिला प्रधान सुनील सचदेवा, जिला महासचिव उपकार सिंह जाखड़, पंकज नरूला, तेजवीर सिंह बराड़, अभिषेक सिडाना, रघुवीर भाखर, सागर झांब, अश्वनी जग्गा, सुभाष सेतिया सहित सभी ब्लॉक प्रभारी व सर्किल इंचार्ज आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व विधयक अरुण नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों तथा धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया और पार्टी सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की पंजाब हितैषी दूरदर्शी सोच के चलते ही वे पार्टी में शामिल हुए है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने उन्हें अबोहर व पार्टी में जो मान सम्मान दिया है उसका कर्ज वे पार्टी की सेवा करके उतारेंगे। नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान बहुत सुलझे हुए नेक दिल इंसान है, इसी लिए उनकी अगुवाई में जहां एक ओर पंजाब दिनों-दिन उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है वहीं दूसरी ओर लोक भलाई, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा योजनाओं का लोगों को पूरा फायदा मिल रहा है।
वही 600 यूनिट फ्री बिजली से राज्य के करीब 90 प्रतिशत लोगों को बिजली बिलों से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब सररकार जनता से किए हुए वायदे पूरे करने जा रही है। जिससे महिला वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।वहीं जिला प्रधान सुनील सचदेवा ने कहा कि अरुण नारंग ईमानदार, जुझारू और सुलझे हुए राज नेता हैं जिनका पार्टी को जिला स्तर पर फायदा मिलेगा।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता अरुण नारंग की नियुक्ति से बेहद ही उत्साहित है। इसके साथ ही शमिंद्र सिंह खिंडा ने कहा कि केजरीवाल की सहमति से ही स. भगवान सिंह मान ने अरूण नारंग से लंबी बैठक कर उन्हें विशेष रूप से पार्टी में सम्मिलित किया है तथा अबोहर संबंधी प्रगति कार्यों और समस्याओं की जानकारी ली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया तथा लोगों के कार्य बिना भेदभाव व ईमानदारी से करने का अपील की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक