एक्स पति की बेटी की सगाई में अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची Kalki koechlin

मुंबई | फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। आलिया की सगाई गुरुवार को मुंबई में हुई। आलिया की सगाई में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इस गेस्ट लिस्ट में जिसने सबका ध्यान खींचा वह कोई और नहीं बल्कि अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन थीं। कल्कि इस फंक्शन में अपने बॉयफ्रेंड और बेटी के साथ पहुंचीं। इतना ही नहीं कल्कि ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। कल्कि के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
आलिया कश्यप की सगाई में सुहाना खान, खुशी कपूर, पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. आलिया कश्यप की सगाई में सबकी निगाहें कल्कि और उनकी बेटी पर थीं। कल्कि अपनी बेटी सैफो और बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं। कल्कि इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं। कल्कि को साड़ी में देखकर उनके फैंस को ये जवानी है दीवानी की अदिति की याद आ गई। कल्कि के वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम आपके हैं कौन? उलझन में हैं कि आखिर ये लड़की कौन है जिसे कल्कि ने गोद में उठाया हुआ है? उसकी अपनी बेटी? वहीं दूसरे ने लिखा- लोगों के इस पागलपन में कुछ भी हो जाता है।
एक ने लिखा- अलग-अलग होता है यार, कब किसको छोड़ देते हो? आपको बता दें कि कल्कि और अनुराग की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की मुलाकात देव डी के दौरान हुई थी। दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और 2013 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, तलाक के बाद जब भी दोनों मिलते हैं तो एक-दूसरे से मुंह नहीं मोड़ते।
