सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत

अयोध्या। सरयू घाट के किनारे एक बार फिर मगरमच्छ को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। दोपहर को लक्ष्मण घाट से प्रहलाद घाट के बीच लोगो ने इसे देखा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगो ने डण्डों की सहायता से उसे भगाने का प्रयास भी किया। मगरमच्छ की तस्वीर भी सामने आयी।
पालतू जानवरों को मगरमच्छ द्वारा घायल करने की जानकारी भी सामने आयी है। मगरमच्छ को टहलते देखकर जल पुलिस मौके पर पहुंची। सरयू में दिन में भी स्नान करने वालों की भीड़ रहती है। जल पुलिस के अधिकारी रुबे प्रताप ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही थी। इसी बीच मगरमच्छ फिर से पानी में चला गया। आसपास क्षेत्र के लोगों को सावधान किया गया है। सरयू घाट के आसपास चौकसी बढ़ा दी गयी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक