
गुना (एजेंसी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं और अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है।

लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, वह केवल सांसद हैं। कांग्रेस नेता और चाचैड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुना के पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, राहुल गांधी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। सांसद मात्र हैं, वो अध्यक्ष नहीं हैं, इसके अलावा वो कुछ नहीं हैं।
उन्होंने मीडिया से कहा किन आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट करो और न हम करें। वो तो सिर्फ एक सांसद हैं और हमारे अन्य सांसदों के समान हैं। कोई जन्म से बड़ा नेता नहीं बनता, कर्म से बनता है। राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिये, मैं तो नहीं मानता।
न्याय यात्रा के शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान -राहुल गांधी कोई बड़े आदमी नहीं,कोई जन्म से नही कर्म से महान बनता है ..मै भी राहुल को नही मानता बड़ा आदमी @RahulGandhi @BJP4India #BharatNyayYatra pic.twitter.com/rvZXZAxpGP
— Manoj Manu (@ManojManuIN) December 30, 2023