परिवर्तन संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी, जगाई सत्ता परिवर्तन की उम्मीदें

डूंगरपुर। डूंगरपुर राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात के लाखों लोगों की आस्था स्थली वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम से रविवार को भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के आगाज के साथ ही चुनावी शंखनाद किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाल्मीकि एवं हरिमंदिर में दर्शन एवं सभा को संबोधित करने के बाद पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पुष्प वर्षा एवं जयकारों के बीच यात्रा ने रवानगी की, जो 11 जिलों के 52 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। करीब 2 घंटे 37 मिनट की यात्रा के दौरान शाह ने मंदिर दर्शन, सभा एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चाओं के बीच कई संदेश भी दिए। केंद्रीय गृह मंत्री हरि मंदिर में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे। यहां पर दर्शन करने के साथ ही महंत अच्युतानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान शेषावतार दर्शन के साथ ही मावजी महाराज के चोपड़े के दर्शन किए। महंत ने डोरिये दिवा बरी अर्थात तारों से बिजली बनेगी सहित मावजी महाराज की अन्य भविष्यवाणियों का जिक्र करते हुए वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता के बारे में बताया। इससे जानने के बाद शाह आश्चर्य की मुद्रा में मुस्कुराए। इससे पूर्व वाल्मीकि मंदिर में केंद्रीय गृहमंत्री का शंकर भाई,रामलाल महाराज,पुजारी हरीश भाई ने अभिनंदन किया।
हरि मंदिर में शाह ने महंत अच्युतानंद महाराज के सानिध्य में पंडित हिमांशु पण्ड्या के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। पहली बार वागड़ आए केंद्रीय मंत्री की यात्रा करीब 2 घंटे एवं 37 मिनट की रही। इसमें परिवर्तन संकल्प यात्रा को झंडी दिखाने में महज दो मिनट ही दिए। एक-एक घंटा सभा एवं भोजन के बाद चर्चा में दिया। इसी दौरान करीब 22 मिनट का समय मंदिरों में दर्शन के दौरान लगा। केंद्रीय मंत्री शाह शिव व राधाकृष्ण मंदिर चौक पर परिवर्तन संकल्प यात्रा को झंड़ी दिखाने वाहन पर चढ़े। यहां महज दो मिनट में ही पार्टी की झंडी दिखाकर मंत्री नीचे उतर गए। इसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, यात्रा प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद दीया कुमारी आदि मौजूद रहे। गृह मंत्री शाह के हरि मंदिर में दर्शन के दौरान कई स्थानीय नेता परिसर में पहुंचने का प्रयास करते रहे। पर, सुरक्षा के कारणों के चलते मंदिर के अंदर नहीं पहुंच सके। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री की यात्रा को सुरक्षा एजेंसी एवं पार्टी स्तर से मीडिया के पास सहित अन्य इंतजामात नहीं करने से भी कई तरह की परेशानियां रही। इधर, शाह की बेणेश्वर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते कई श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन लाभ भी नहीं मिल पाया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक