उत्तर प्रदेशभारत

14 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार

बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र में आंगन में सो रहे 14 वर्षीय किशोर को गुलदार ने गन्ने के खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस का आला अधिकारियों, उप जिलाधिकारी व वन विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

थाना क्षेत्र के ग्राम हसन अलीपुर उर्फ खत्री वाला में पदम सिंह का घर गांव के बीच में है। उसका 14 वर्षीय किशोर जिगर रात को घर के आंगन में सो रहा था। देर रात घर में घुसा गुलदार किशोर का उठाकर जंगल में ले गया। उसने गन्ने के खेत में किशोर को मौत के घाट उतार दिया। सुबह आंगन में किशोर को न पाकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आसपास तलाश किया।

तब घर के पीछे गन्ने के खेत में जिगर के शरीर के अंग पड़े मिले। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो गया। किशोर की मौत की सूचना पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों, उपजिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार, कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, थाना अध्यक्ष बढ़ापुर सुमित राठी, थाना अध्यक्ष नगीना रविंद्र वशिष्ठ व नजीबाबाद कोतवाली देहात अन्य थानों के पुलिस मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना बढ़ापुर वन रेंज के रेंजर व साहुवाला वन रेंज के रेंजर आदि को दी थी। मगर वन विभाग ने सामाजिक वानिकी का क्षेत्र बात कर पल्ला झाड़ लिया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक