नवरात्रि में इन चीजों की खरीदारी करने से घर में सदा बनी रहेगी सुख-शांति

सनातन धर्म में नवरात्रि के दिनों को बेहद ही शुभ माना गया है जो कि देवी साधना का महापर्व होता है इस दौरान भक्त देवी मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से माता की अपार कृपा बरसती है और दुख दर्द दूर हो जाते हैं।

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हुई थी और समापन 24 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दौरान पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ खास चीजों को खरीदकर घर लाया जाए तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और धन संकट भी देवी मां की कृपा से दूर हो जाता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
नवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें—
नवरात्रि के पावन दिनों में आप माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रतिमा को घर आ सकते हैं और इसी विधिविधान से पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की अपार कृपा बरसती है। साथ ही भक्तों को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में आप माता के पद चिह्न को खरीदकर घर लाएं और इसकी पूजा करें मगर इसे फर्श पर ना लगाएं। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है आप माता के पद चिह्नों को पूजन स्थल पर रख सकते हैं।
नवरात्रि के दिनों में माता को अर्पित करने के लिए आप लाल, पीला या गुलाबी चुनीर व साड़ी खरीदकर ला सकते हैं मान्यता है कि इन पावन दिनों में देवी को चुनरी व साड़ी अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन का कलह दूर होता है। इसके अलावा आप नवरात्रि में मां दुर्गा का बीसा यंत्र भी घर ला सकते हैं और इसे पूजन स्थल पर स्थापित करें। ऐसा करने से घर में सदा माता का वास होता है और सुख समृद्धि व धन में वृद्धि होती है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |