बेबी बंप को छिपाती नजर आईं अनुष्का शर्मा

मुंबई : अन्य बॉलीवुड सितारों की जैसे फैंस को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी है। अनुष्का की शादी मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुई है। ऐसे में इस जोड़ी पर हमेशा फैंस और मीडिया की नजर रहती है। इन दिनों अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी तक इस स्टार जोड़ी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन संकेतों से ऐसे लग रहा है जैसे वे जल्द ही गुडन्यूज सुनाएंगे।

अनुष्का को हाल ही ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया है। एक बार फिर अनुष्का ने बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, तो इसने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल शनिवार (11 नवंबर) को अनुष्का और विराट को टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में जाते देखा गया। ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए चलते दिखे। विराट ने ब्लैक कलर की पैंट के साथ ग्रीन कलर का एम्बेलिश्ड कुर्ता पहना था और उनके हाथ में कॉफी मग था।
अनुष्का नेकलाइन और स्लीव्स पर जरी की कढ़ाई वाले पिंक सूट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। अनुष्का ने लुक पूरा करने के लिए खुले बाल, ग्लैम मेकअप और इयररिंग्स चुनी थी। अनुष्का को पर्पल दुपट्टे से बेबी बंप छिपाते देखा गया। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने कई वर्षों की डेटिंग के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक