अब तक 166 यात्री ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में, सरकार ने दी जानकारी

नई दिल्ली: विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 2021 में ‘नो फ्लाई लिस्ट’ की शुरुआत के बाद से अब तक 166 यात्रियों को इस सूची में डाला है। सरकार ने संसद में यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि यात्रियों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों की कुल संख्या 2020 में 4,786; 2021 में 5,321; 2022 में 5,525 और इस साल जनवरी से अब तक 2,384 है।
उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में देश में शिड्यूल्‍ड ऑपरेटरों के बेड़ों में कुल 395 विमान थे जिनकी संख्‍या 2023 में बढ़कर 729 हो गई है। मंत्री ने कहा कि डीजीसीए से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में प्रमुख घरेलू एयरलाइनों के कुल बेड़े का आकार अगले सात वर्षों में लगभग 1,600 होने की उम्मीद है।
उन्‍होंने बताया कि इस साल जून तक के आंकड़ों के अनुसार रद्द की गई उड़ानों का अनुपात 0.58 प्रतिशत है। मंत्री भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवालों का जवाब दे रहे थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक