विधायक संगीता सिन्हा ने खैरागढ़ में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रायपुर; जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में गया।
’मुख्य अतिथि ने किया परेड का निरीक्षण, उड़ाये कबूतर और गुब्बारे’
मुख्य अतिथि विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा ने कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस.पी. अंकिता शर्मा की उपस्थिति में सशस्त्र बलों, नगर सैनिकों, एनसीसी, स्काउट दल का निरीक्षण किया एवं परेड द्वारा सलामी ली। उन्होंने मंच से शांति के प्रतीक कबूतर और पर्व का प्रतीक गुब्बारे उड़ाये। स्कूल और विश्विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। अतिथियों और दर्शकों ने प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। समारोह में शहीद स्व. निकेश यादव के परिवार के सदस्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों का मंच पर सम्मान किया। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकल वितरित किया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांश राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनयशरण सिंह, करुणा सिंह और गंगा प्रसाद ने किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक