बाइबिल व अन्य धार्मिक पुस्तकें जलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

गुरदासपुर। पाकिस्तान के राज्य पंजाब में गंडा सिंह पुलिस ने गांव संयुक्त फाटक के पास एक चर्च में बाइबिल और अन्य धार्मिक पुस्तकें जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ईशनिंदा का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जॉन मसीह ने एफ.आई.आर. में कहा कि उनकी पत्नी सदीकन बीबी ने एक व्यक्ति को चर्च में बाइबिल और अन्य धार्मिक पुस्तकों की प्रतियां जलाते हुए देखा। उन्होंने कहा कि सदीकन ने चर्च का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और उन्हें (जॉन) और अन्य लोगों को घटना के बारे में सूचित किया। बाद में पादरी शकील नासिर, इशहाक मसीह, अरशद मसीह और कुछ अन्य ग्रामीण चर्च में आए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सियालकोट जिले के अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले ही पुलिस का भगोड़ा प्रतीत हो रहा है। इस बीच, कसूर और अन्य जिलों के लगभग 20 ईसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल डी.पी.ओ. अली नासिर रिजवी से मिला। डी.पी.ओ. ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक