नौ देवियों के नौ प्रिय रंग कौन से है जानिये

नवरात्रि : कल यानी 15 अक्टूबर दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है और इसका समापन 24 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दौरान भक्त देवी मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करते हैं और नौ दिनों तक उपवास रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी का आशीर्वाद मिलता है लेकिन अगर आप मां दुर्गा को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं और सभी देवियों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं।

तो नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के प्रिय रंगों के वस्त्र धारण करके देवी साधना करें मान्यता है कि ऐसा करने से देवी की अपार कृपा बरसती है साथ ही जीवन में सुख समृद्धि भी आती है तो आज हम आपको बता रहे हैं नौ देवियों के नौ प्रिय रंग।
नौ देवियों के नौ प्रिय रंग—
मां दुर्गा के नौ रूपों में प्रथम दिन मां शैलपुत्री की को समर्पित किया गया है ऐसे में आप इस दिन माता के प्रिय नारंगे रंग के वस्त्रों को धारण कर देवी साधना करें ऐसा करने से मां शैलपुत्री का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित है इस दिन सफेद रंग के वस्त्रों को धारण कर पूजा करने से माता की महिमा प्राप्त होती है तीसरा दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप का दिन है ऐसे में आप इस दिन माता के प्रिय लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
चौथे दिन नीले रंग के वस्त्रों को धारण कर माता के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। वही पांचवे दिन मां स्कंद माता की पूजा में पीले रंग के वस्त्र धारण करें। छठे दिन आप हरे रंग के वस्त्र पहनकर मां कात्यायनी की पूजा करें। ऐसा करने से पूजन का फल मिलता है इसके अलावा सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है इस दिन स्लेटी रंग के वस्त्र पहनें। आठवां दिन महागौरी का है इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करना उत्तम होता है। नवरात्रि के अंतिम यानी नौवें दिन आप हरे रंग के वस्त्रों को पहनकर मां सिद्धिदात्री की पूजा जरूर करें।