ऑफ्थेल्मिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ यादव

झारखण्ड |  नेशनल ऑफ्थेल्मिक एसोसिएशन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना के डॉ एसपी यादव चुने गए हैं. हजारीबाग के होटल अरण्य विहार में आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन चुनाव किया गया.
इसमें 19 राज्यों से आए नेत्र चिकित्सकों ने भाग लिया. निर्वाचन अधिकारी शिवानंद प्रसाद की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया. नवनिर्वाचित के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस पी यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी.
चेयरमैन का दायित्व धनबाद क डॉ विनय कुमार सिन्हा को सौंपा गया. महासचिव पद का दायित्व हरपाल सिंह पंजाब को दिया गया. उपाध्यक्ष डॉ राहुल पटेल गुजरात को बनाया गया. सयुंक्त सचिव डॉ अभिमन्यु कुमार रांची झारखंड को बनाया गया. कोषाध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध सिंह सेंगर को बनाया गया. कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा. इसमें कई लोग शामिल हुए.

अगला कॉन्फ्रेंस दो साल बाद पुरी में होगा
नेशनल ऑफ्थेल्मिक एसोसिएशन का अगला कॉन्फ्रेंस ओडिशा के पुरी में होगा. डॉ एसपी यादव ने बताया कि दूसरे दिन के कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी. सभी डॉक्टरों ने अपने अपने राज्यों की समस्याओं पर प्रकाश डाला. डॉक्टरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देश को छह जोन में बांटा गया.
पूर्व, पश्चिम, उत्तर दक्षिण के अलावा सेंट्रल और नॉर्थ इस्ट जोन बांटा गया है.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक