लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की गोली मारकर हत्या

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में आज दोपहर को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पति के विवाद के चलते महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। चर्चा है कि महिला सोनी को पूर्व पति ने गोली मारकर हत्या की है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आज थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत बृज बिहार कालोनी छपरौला में एक महिला सोनी उम्र 30 वर्ष जिसका पूर्व पति विनोद से विवाद चलने के कारण वर्तमान में वह मौसम नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी। दोपहर को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उक्त महिला को गोली मार दी, जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा घटना स्थल को येलो टेप से सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर, निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा भर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे है।
उन्होंने दावा कि कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा। वहीं बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका सोनी 10 साल पहले किसी विनोद नाम के युवक साथ रहती थी। अब एक साल से मौसम कुमार के साथ रह रही थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक