रफ्तार के कहर ने भाई-बहन को लीला, पांच गंभीर

गुडग़ांव। साइबर सिटी के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में रफ्तार के कहर ने स्कॉर्पियो में सवार भाई-बहन को निगल लिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो में सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिनको मेदांता व फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दरअसल, कुरुक्षेत्र व नोएडा से एक ही परिवार व रिश्तेदार बीती रात स्कॉर्पियो में सवार होकर गुडग़ांव आए थे। स्कॉर्पियो में पीयूष व आयुष, कंचनदीप, विक्रमजीत, वसुंधरा, पर्वजोत सिंह, निर्मलजीत सवार थे। गुडग़ांव में सेक्टर-32 फ्लाई ओवर के नीचे एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। जिस पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परख”ो उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार कुरुक्षेत्र निवासी सगे भाई बहन कंचनदीप व विक्रमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीयूष, आयुष, वसुंधरा, पर्वजोत सिंह व निर्मलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मेदांता व फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि दोनों भाई-बहन के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
