सफाई कर्मियों ने दिवाली से पहले वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

नूंह। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी सैलरी को लेकर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष देवी राम ने कहा कि आज हड़ताल को 32 दिन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। क्योंकि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से 8 नवंबर की वार्तालाप बहुत पहले से तय थी, लेकिन अचानक से मंत्री द्वारा इस वार्तालाप को रद्द कर दिया गया। इससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में गुस्सा और बढ़ गया है।

देवी राम ने कहा कि सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन तुरंत प्रभाव से डाला जाएगा, लेकिन नूंह जिला कि डीडीपीओ अधिकारी नवनीत कौर ने अभी तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में नहीं डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जिलों के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में डाल चुका है, लेकिन नूंह जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन अभी तक उनके खाते में नहीं डाला गया है।
उन्होंने कहा कि अब शनिवार और रविवार की छुट्टी है त्योहार के भी दो दिन रह गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर की जो मांगे हैं वह अलग हैं। कर्मचारियों का त्योहार पर वेतन डाल दिया जाएगा। परंतु अभी तक वेतन नहीं डाला गया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। यदि कर्मचारियों का वेतन नहीं डाला जाता है तो यह सभी कर्मचारी अपनी काली दिवाली जिला सचिवालय में ही मनाएंगे और अधिकारियों के निवास पर जाकर अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में भारी रोष है यदि कर्मचारियों का वेतन नहीं डाला जाता है तो कर्मचारियों अधिकारियों की भी काली दिवाली मनाएंगे।