बहबलकलां गोलीकांडः जानिए कोर्ट में क्या हुई सुनवाई

फरीदकोट। 2015 में घटे बेअदबी मामले से जुड़े बहबल गोलीकांड केस की सुनवाई एडीशनल सैशन जज राजीव कालड़ा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान तत्कालीन एस.एच.ओ. बाजाखाना अमरजीत सिंह कुलार व सुहेल सिंह बराड़ अदालत में पेश हुए जबकि पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी, मुअत्तिल आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा, कारोबारी पंकज बांसल अदालत में पेश नहीं हुए। उनको इस पेशी में हाजिरी से छूट दी गई। बहबल गोलीकांड में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले कृष्ण भगवान सिंह के पिता महिंद्र सिंह की ओर से केस में सरकारी गवाह बनाए गए इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह को मुलजिम बनाने को लेकर दायर की गई पटीशन पर लेकर दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई व अदालत ने उक्त पटीशन पर फैसला 16 सितम्बर के लिए सुरक्षित रख लिया।
