
ऊना। जिला ऊना इन दिनों धुंध के आगोश में है। पूरा-पूरा दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे है। सुबह व शाम पड़ रही धुंध के चलते दिन के समय ही वाहन चालकों को लाइट ऑन कर चलना पड़ रहा है। क्षेत्र में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। लोग पूरा दिन हीटर व अलाव से ठंड से निजात पा रहे है। ऊना में पड़ रही कंपकपांती ठंड के चलते बाजार भी सुने पड़े है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। ठंड के प्रकोप के चलते हीटरों व ब्लौर आदि की बिक्री में तेजी आई है।

वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सर्दी के चलते खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढक़र दस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढक़र 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है गुरुवार को जिला में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा।