Entertainmentमनोरंजन

जॉन अब्राहम आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे

आज 17 दिसंबर को जॉन अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर हम आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताते हैं जो आपको उनसे और भी ज्यादा प्यार करने पर मजबूर कर देंगे। जॉन का जन्म मुंबई में एक सिद्धि परिवार में हुआ था, उनके पिता जीतेंद्र सिद्धि हैं और उनकी मां पारसी हैं। जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

उनके पिता अलवाए केरल के एक कारीगर हैं और उनकी मां का नाम फिरोजा ईरानी है। अब्राहम का पारसी नाम फरहान था, लेकिन उनके पिता, एक सीरियाई ईसाई, उन्हें जॉन कहते थे। अब्राहम की शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से हुई और उन्होंने मुंबई एजुकेशनल फाउंडेशन से एमएमएस की डिग्री पूरी की।

जॉन अब्राहम की निजी जिंदगी भी बेहद दिलचस्प रही। अपनी पहली फिल्म स्क्वीज़ के दौरान उन्हें बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री विपाशा बसु से प्यार हो गया, जिनसे विपाशा भी प्यार करती थीं। इनका रिश्ता काफी गहरा और लंबा था, दोनों कई सालों तक साथ रहे, लेकिन निजी कारणों के दोनों को ये रिश्ता खत्म करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने विपाशा को धोखा दिया था, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस से रिश्ता तोड़ लिया था।

जॉन बिपाशा बसु को डेट कर रहे थे जब उनकी मुलाकात जिम में प्रिया रंचल से हुई। धीरे-धीरे प्रिया और जॉन के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और बिपाशा से उनका रिश्ता कमजोर होता गया। 3 जनवरी 2014 को जॉन और प्रिया की शादी हुई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक