प्रिसिंपल का मिला शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

रुद्रपुर: उत्तराखंड के इस शहर में ऐसा मामला सामने आया है हर कोई दंग रह गया है। एक निजी स्कूल की प्रिसिंपल का शव घर में ही संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस अब हर ऐंगल से जांच करने में जुटी हुई है।

पॉश कालोनी ओमेक्स रिवेरा में रहने वाली एक निजी स्कूल की प्रिसिंपल का शव घर में ही संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष ने हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मूलत करनाल निवासी पायल भारती (37) पत्नी सुयोग भारती करीब दो साल से रेनबो पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल थीं। वह अपनी दो बेटियों और पति के साथ ओमेक्स रिवेरा में गैंगेज सी टॉवर में फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। बताया जा रहा है शुक्रवार रात पति घर पर नहीं थे और छोटी बेटी दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी।

बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में गई थी। रात करीब एक बजे पति सुयोग घर पहुंचे और बेडरूम में जाने लगे, लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह लॉक तोड़कर अंदर गए।

अंदर का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी का शव पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका हुआ था। इस पर घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस 108 एंबुलेंस से पायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिडकुल पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप कोली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति सुयोग की पायल से शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे फोन पर आखिरी बात हुई थी। पायल शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल से घर लौटी थी। उसकी बड़ी बेटी 23 अक्तूबर से एनसीसी कैंप में गई हुई है। घर पर छोटी बेटी ही थी।

बताया जा रहा है शुक्रवार को सुयोग भी दोस्तों के साथ कहीं गए थे और रात एक बजे घर पहुंचे। सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कोली ने बताया सूचना मिलते ही वह पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भेजा। शनिवार को रुद्रपुर पहुंचे पायल के मायके वालों ने आरोप लगाया, उनकी बेटी की हत्या की गई है।

उनका आरोप है कि बेटी और दामाद में अक्सर अनबन रहती थी। फोन पर बेटी ने उन्हें यह बताया था। पुलिस के मुताबिक, मायके वालों ने पति-पत्नी की अनबन के साक्ष्य नहीं दिए हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक