हत्या के बाद आत्महत्या करने निकला था आरोपी, मंदिर के बाहर भीख मांगता मिला

राजधानी दिल्ली में गीता कॉलोनी इलाके मे शक की वजह से एक युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करने की बात कर घर से निकल गया। पुलिस को भी उसकी आखिरी लोकेशन यमुना खादर, शांति वन के पास की मिली। आत्महत्या की आशंका जताकर पुलिस ने यमुना में सर्च ऑपरेशन चलवाने के अलावा आगरा तक उसकी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। अब करीब 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को यमुना बाजार के पास मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास भीख मांगते दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना वेश बदला हुआ था।आरोपी की पहचान न्यू लाहौर शास्त्री नगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। इसके एक हाथ में कट का निशान मिला है। उस पर पट्टी बंधी हुई थी। दीपक ने दावा किया है कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा व अन्य सामान बरामद कर लिया है।शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि एक अगस्त को गीता कॉलोनी के न्यू लाहौर, शास्त्री नगर से एक युवक ने अपनी बहन की हत्या की सूचना दी थी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पूजा नामक महिला का शव बरामद हुआ। पूजा अपने बेटे दावेश उर्फ हरी (16) के साथ अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। वारदात के बाद से पूजा का पार्टनर मौके से फरार था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2016 से पूजा दीपक कुमार नामक ऑटो चालक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 25 जुलाई से झगड़ा होने के बाद दीपक नजफगढ़ जाकर रहने लगा था। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में दीपक ने लिखा कि शक की वजह से उसने पूजा की हत्या कर दी, अब वह भी आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस ने दीपक की बहन से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसके भाई ने उसे कॉल कर आत्महत्या की बात की थी।
यमुना बाजार के रैन बसेरे से मिला सुराग
पुलिस टीम यमुना खादर पहुंची और दीपक की तलाश की। इसके बाद एक टीम को आगरा भी भेजा गया। वहां यमुना में मिले लावारिस शवों की भी पड़ताल की गई, लेकिन दीपक से मिलता-जुलता शव नहीं मिला। पुलिस ने रैन बसेरों, बस अड्डे, मंदिर, गुरुद्वारा, और दूसरी जगहों पर दीपक की तलाश जारी रखी। इस बीच 12 अगस्त को यमुना बाजार के एक रैन बसेरे से दीपक का सुराग मिला। एक व्यक्ति ने उसकी पहचान की। उसने बताया कि दीपक यही रह रहा है और वह हनुमान मंदिर के बाहर भीख मांगता है। पुलिस ने आरोपी को यमुना बाजार से दबोच लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक